छत्तीसगढ़

महिला उपसरपंच के पति गिरफ्तार, किशोरी के साथ रेप का आरोप…

सरगुजा ।  महिला उपसरपंच के पति पर अश्लील वीडियो दिखाकर 14 साल की नाबालिग आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। उप सरपंच पति ने दुष्कर्म के बाद नाबालिग को धमकाया और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। यह भी आरोप है, पीड़िता के रिश्तेदारों को पैसों का लालच देकर थाने में शिकायत करने से भी रोका। इस मामले में बुधवार शाम को रिश्तेदार, 100 ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी उप सरपंच पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव की 7वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा सुबह-शाम उपसरपंच के घर काम करती थी और खाना भी बनाती थी। दिन में वह स्कूल जाती थी। बताया जा रहा है कि उपसरपंच ने छात्रा के रिश्तेदारों से उसकी शादी का पूरा खर्च उठाने का वादा भी किया था। नाबालिग छात्रा का आरोप है कि वह 20 जुलाई को उपसरपंच के घर शाम को काम करने गई थी। उसने बताया कि वह किचन में खाना बना रही थी, इसी दौरान उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल ने पीछे से उसे पकड़ा और कमरे में ले गया।

पीड़िता ने बताई, तरुण जायसवाल ने उसे मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाया और कहा कि तुम्हारे साथ ऐसा ही करना है। उसने नाबालिग के कपड़े उतारे और दो बार रेप किया। पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। पुलिस ने आरोपी को अंबिकापुर के चोपड़ापारा इलाके से हिरासत में ले लिया है। मामले में एसपी राजेश अग्रवाल का कहना है कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button