छत्तीसगढ़

सांप ने काटा तो उसी सांप को गले में डालकर अस्पताल पहुंचा युवक

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक युवक गले में सांप डालकर बाइक चलाता नजर आ रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो कोयलीबेड़ा ब्लॉक के पखांजूर का है.

जानकारी के मुताबिक, देवजीत सरकार बीते 8 सालों से सांप का रेस्क्यू कर रहा है। उन्हें रेस्क्यू के दौरान एक सांप ने काट लिया. फिर वह सांप को ही गले में डालकर 14 किलोमीटर की दूरी तय कर अस्पताल पहुंचा, ताकि डॉक्टर को यह पता चल सके कि सांप कौ नसा है और उसे सही इलाज मिल सके. अच्छी बात ये रही कि सांप जहरीला नहीं था और युवक पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button