Uncategorized

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत रेलवे का एग्जाम देकर लौट रही थी पति और बच्चे के साथ

 

दुर्ग। जिले में शनिवार शाम रायपुर से रेलवे का एग्जाम देकर लौट रहा बाइक सवार  परिवार    सड़क हादसे का शिकार हो गया। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। पिछले पहिए के चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाप-बेटा गंभीर घायल हो गए। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हाई स्पीड ट्रक बाइक को टक्कर मारते साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में जाम की स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया।

 

मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक एन भारती (30) परिवार के साथ खुर्सीपार भिलाई में रहती थी। शनिवार को पति और 4 साल के बच्चे के साथ रायपुर रेलवे का परीक्षा देने गई थी। एग्जाम के बाद देर शाम सभी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों गिर पड़े और पहिए की चपेट में आने से भारती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति और बच्चे को मामूली चोटें आई हैं।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में ड्राइवर ट्रक तेज रफ्तार में लापरवाही से चलते हुए दिख रहा है। टक्कर अचानक हुई, जिससे बाइक सवार संभल नहीं पाए और महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक चालक गिरफ्तार

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में जाम की स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button