छत्तीसगढ़

पुरानी रंजिश में बड़े भाई-भाभी पर लाठी से जानलेवा हमला, छोटा भाई गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा।  पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोसला में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई और भाभी पर लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया। मामले में पामगढ़ पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त की शाम ग्राम कोसला निवासी जनकराम साहू (50) का अपने बड़े भाई पुनीराम साहू के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जनकराम ने बांस की लाठी से पुनीराम के सिर पर कई वार कर दिए। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची पुनीराम की पत्नी पर भी आरोपी ने लाठी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों मौके पर ही गिर पड़े।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से शासकीय अस्पताल पामगढ़ पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में प्रार्थी की रिपोर्ट पर पामगढ़ थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 360/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) और 103(1) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी जनकराम साहू को ग्राम कोसला से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई में पामगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद महार, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह, श्याम ओग्रे, बेदराम पटेल, शिवप्रसाद बघेल, वीरेंद्र सूर्यवंशी, ओमप्रकाश कुर्रे, हरप्रसाद सिन्हा, महिला आरक्षक जयंती लहरे और सैनिक अनिल दिनकर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button