छत्तीसगढ़

जम्मू-कश्मीर से आए किन्नरों पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचा किन्नर समाज

कोरबा। जम्मू-कश्मीर से आए किन्नरों के एक दल पर कथित रूप से अवैध वसूली और लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से शिकायत कर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।

से पहुंचीं छत्तीसगढ़ किन्नर कल्याण संगठन की मुखिया तपस्या नायक किन्नर ने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर से आए कुछ किन्नर अपने साथ कथित रूप से असामाजिक तत्वों को लेकर कोरबा पहुंचे हैं और स्थानीय किन्नर समाज के लोगों के काम में जबरन हस्तक्षेप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो परिवार किन्नर समाज के लोगों की मदद करते हैं और जिनसे उन्हें जीवन-यापन में सहयोग मिलता है, उनसे भी कथित रूप से जबरन वसूली की जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।

वहीं, तपस्या नायक की शिष्या रानू किन्नर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से आए किन्नरों के कारण स्थानीय किन्नर समाज के लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे हैं। रानू किन्नर ने कोरबा के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर से आए किन्नरों को किसी भी प्रकार की राशि न दें। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ जबरन वसूली, मारपीट या दबाव बनाने जैसी घटना होती है तो इसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए।

किन्नर समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को शिकायत सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा कथित रूप से अवैध वसूली और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button