छत्तीसगढ़

नाचने के विवाद में चाकू से हमले में युवक की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर में डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। मामला राजेन्द्र नगर थाना अंतर्गत अमलीडीह इलाके में स्वर्ण जयंती चौक के पास का है, जहां शनिवार रात 18 वर्षीय गौरव सेन पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, डांस करने को लेकर गौरव और एक नाबालिग के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान बात इतनी बढ़ गई कि युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल गौरव सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी गई।
घायल गौरव को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। पुलिस विवाद की परिस्थितियों और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। घटना के पीछे किसी पुरानी रंजिश की भूमिका थी या विवाद अचानक बढ़ा, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button