शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, 10 लाख का कर्ज चुकाने से बचने जान ही ले लिया

जांजगीर-चाम्पा। पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटराबोड़ हेली पेड के पास चखना दुकान में ग्राम पनगांव निवासी जोहित खरे और नेवराबंद निवासी रामखिलावन जांगड़े की शराब पीने के बाद तबियत खराब होने से गंभीर हालत में बिलासपुर अपोलो अस्पताल और सिम्स अस्पताल बिलासपुर में ईलाज दौरान मृत्यु हो जाने की सूचना दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को मिलने के बाद थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा सिम्स अस्पताल पहुंच कर मृतकों का पी एम करवा कर पी एम रिपोर्ट में जहर खुरानी की जानकारी मिलने पर तत्काल परिजनों से विस्तृत जानकारी लेकर मर्ग जांच शुरू किया गया। मृतक जोहित खरे की बेटी से पूछताछ कर पता चला कि जोहित खरे और रामखिलावन जांगड़े घटना दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को शाम 05:00 बजे घूमने निकले थे।
शाम लगभग 07:30 बजे मनीषा खरे को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उनके पिता जोहित खरे एवं रामखिलावन जांगड़े की तबियत बहुत खराब है और सरकारी अस्पताल में है। जिस पर अस्पताल पहुंच कर मनीषा खरे द्वारा अपने पिता जोहित खरे से पूछताछ पर पता चला कि पनगांव के ही राजा उर्फ कमलनाथ खरे द्वारा धोखे से शराब में कुछ मिलाकर पिलाने के बाद से दोनो की तबियत बहुत खराब हुई है गंभीर हालत में जोहित खरे को अपोलो अस्पताल बिलासपुर और रामखिलावन जांगड़े को सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया था जिनकी ईलाज के दौरान 24 अक्टूबर 2026 को मृत्यु हो गई है।
थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल मुखबीर तैनात कर राजा उर्फ कमलनाथ खरे को पकड़ा गया जिसके द्वारा तबियत खराब होना बताने पर सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया, प्राथमिक पूछताछ दौरान राजा खरे ने बताया कि उसने मुकेश कश्यप से इम्पिरियल ब्लू की 03 क्वाटर शराब खरीदवाया था। थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा मुकेश कश्यप को थाना लाकर पूछताछ करने पर पता चला कि उसने शराब खरीद कर राजा खरे को दिया गया था, दोनो ने मिलकर 01 क्वाटर शराब को पीये। राजा खरे ने जोहित खरे और रामखिलावन जांगड़े को हेलीपेड के पास फोन कर बुलाया था जिनके आने पर राजा खरे ने 01 क्वाटर शराब में अपने जेब में रखे पुड़ीया से कुछ निकाल कर मिलाया। पुलिस की गाड़ी आते देख मुकेश कश्यप भाग गया।



