Uncategorized

रायपुर में भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष समेत 11 पर FIR:सड़क पर बैठकर किया था प्रदर्शन; घंटों जाम में फंसी रही एंबुलेंस और स्कूल बस

रायपुर – रायपुर में पुलिस भर्ती कैंडिडेट्स के समर्थन में भीम आर्मी ने 4 नवंबर को प्रदर्शन किया था। ओसीएम चौक के पास मुख्य सड़क पर बैठकर जाम लगाने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस भर्ती कैंडिडेट्स की मांगों के समर्थन में भीम आर्मी के बैनर तले करीब 100 से 150 कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च करने निकले थे। इस दौरान वे ओसीएम चौक पहुंचे और मुख्य सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।

इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एंबुलेंस और स्कूल बसें भी घंटों जाम में फंसी रहीं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारे लगाए। सड़क पर जाम लगने से आम लोगों को परेशानी हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button