छत्तीसगढ़

मड़ई मेले में राजस्थान के आइसक्रीम विक्रेता पर चाकू से हमला, पीठ पर वार कर किया गंभीर रूप से घायल

धमतरी, 14 नवंबर। जिले में मड़ई मेले में आइसक्रीम बेचने पहुंचे राजस्थान के एक युवक पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान राम प्रकाश बिल के रूप में हुई है। वह राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का निवासी बताया जा रहा है। युवक व्यापार के सिलसिले में धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र में आयोजित मड़ई मेले में आइसक्रीम बेचने पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान पुरैना गांव के पास अज्ञात हमलावरों ने युवक की पीठ पर चाकू से वार कर दिया। अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और न ही हमले के पीछे की वजह सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश और हमले के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button