छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में खुले में सोए युवक की लाश मिली:ठंड से मौत की आशंका, सरगुजा में 11.4 °C पारा, 3 दिन में 7.8°C की गिरावट

अंबिकापुर में खुले में सोए युवक का शव मिला है। ठंड से उसकी मौत की आशंका है। युवक गांधी स्टेडियम के सामने जन औषधि केंद्र के बाहर सोया था। सुबह उसका अकड़ा हुआ शव मिला है।

युवक ने गर्म कपड़े भी नहीं पहने थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ठंड से मौत की पुष्टि हो सकेगी। चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर खत्म होते ही उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड लौट आई है। पिछले तीन दिनों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, पेंड्रारोड का 5 और बिलासपुर का 3.5 डिग्री गिरा है।

इसके विपरीत दक्षिण छत्तीसगढ़ में रात का तापमान बढ़ा है। जगदलपुर में इसी अवधि में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री बढ़ गया है। अब अंबिकापुर और जगदलपुर के रात के तापमान में 8.7 डिग्री का अंतर है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। यानी रात के तापमान में फिलहाल गिरावट या बढ़ोतरी का दौर नहीं रहेगा।

इस दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button