छत्तीसगढ़

कोरबा में छप रहे थे नकली नोट, नाबालिग सहित छापने वाला पकड़ाया

 15 जाली नोट और छपाई में इस्तेमाल प्रिंटर जब्त

कोरबा। सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने नकली नोट चलाने के मामले में विधि से संघर्षरत एक बालक को पकड़ा है। पूछताछ में मानस नगर निवासी अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू का नाम सामने आया, जिस पर नाबालिग को जाली नोट देने का आरोप है।


सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर की रात मुखबिर की सूचना पर सुभाष चौक के पास नाबालिग को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि अभिषेक ने उसे 200 रुपये के 16 जाली नोट दिए थे। इनमें से एक नोट उसने गुपचुप बेचने वाले को दिया, जबकि शेष 15 नोट उसके पास थे।


पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से 15 जाली नोट बरामद किए। विवेचना के दौरान अभिषेक की निशानदेही पर नोट छापने में इस्तेमाल प्रिंटर जब्त किया गया है। पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 2 नवंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मामले में आगे की विवेचना जारी है। आरोपी कबसे यह काम करता आ रहा है औऱ कितने नोट उसने खपाए हैं, इसकी जांच हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button