छत्तीसगढ़

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में इंजीनियर गिरफ्तार:NIT पास आउट इंजीनियर गिरफ्तार, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

रायपुर – रायपुर में 16 साल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और उसका गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। मामले में डीडी नगर थाना पुलिस ने राजस्थान के दौसा के हिमांशु जाटव को गिरफ्तार किया है। आरोपी NIT से पढ़ाई पूरी कर चुका है। उस पर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और उसके गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर गर्भपात कराने का आरोप है।

डीडीनगर थाना क्षेत्र का मामला

डीडीनगर थाना क्षेत्र का मामला

पुलिस के मुताबिक, हिमांशु NIT में पढ़ाई के दौरान रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान छात्रा से हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर दिल्ली से आया रायपुर

पुलिस के अनुसार, पढ़ाई पूरी करने के बाद आरोपी रायपुर छोड़कर दिल्ली चला गया था। कुछ समय बाद छात्रा ने उसे फोन कर गर्भवती होने की जानकारी दी। इसके बाद हिमांशु दिल्ली से रायपुर पहुंचा। आरोप है कि यहां उसने छात्रा का गर्भपात करा दिया। इस पूरे मामले की जानकारी छात्रा के परिजनों को मिलने पर उन्होंने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि छात्रा का गर्भपात कहां और किसकी मदद से कराया गया। इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button