छत्तीसगढ़

पत्थलगांव में नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार कार का तांडव, कई वाहनों को मारी टक्कर

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में तेज रफ्तार और अनियंत्रित अर्टिगा कार ने जमकर उत्पात मचाया। कार ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पालीडीह में जिंदल बजाज शोरूम के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पालीडीह स्थित जिंदल बजाज शोरूम के पास की है। बताया जा रहा है कि अर्टिगा कार में चार युवक सवार थे और सभी नशे की हालत में थे। तेज रफ्तार कार ने शोरूम के पास खड़े कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

शोरूम के कर्मचारी भी बाल-बाल बचे

कार की चपेट में आने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। शोरूम में मौजूद कई कर्मचारी भी कार की टक्कर से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया

हादसे की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार सवार एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस फुटेज और अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button