छत्तीसगढ़

युवती लापता, महिला अधिवक्ता और युवक पर FIR दर्ज


कोरबा। शरीर से कमजोर और सोचने-समझने में भी कमजोर एक युवती के दोबारा लापता होने के मामले में उसकी मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक युवक, महिला अधिवक्ता और अन्य के खिलाफ धारा 140(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। शिकायत में युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


शिकायत के अनुसार, युवती 4 नवंबर 2026 की रात खाना खाने के बाद घर में सोई थी। रात करीब 2.30 बजे परिजनों के उठने पर वह घर में नहीं मिली। आसपास और परिचितों के यहां तलाश करने के बावजूद उसका पता नहीं चला।
शिकायत में बताया गया है कि इससे पहले सितंबर माह में भी उक्त युवती को शत्रुहन महंत अपने साथ ले गया था। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस कार्रवाई के बाद युवती को 2 अक्टूबर को बरामद किया गया और सखी सेंटर भेजा गया। न्यायालय के आदेश के बाद 6 अक्टूबर को उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया था।


आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इसके अगले दिन एक महिला अधिवक्ता अपने दो सहयोगियों के साथ युवती के घर पहुंची थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, अधिवक्ता ने बताया था कि उन्हें शत्रुहन महंत ने भेजा है। इसके बाद उन्होंने युवती से बातचीत की और मोबाइल पर कुछ दिखाया। शिकायत में कहा गया है कि इसके बाद युवती के व्यवहार में बदलाव आया और वह गुमसुम रहने लगी।
युवती के दोबारा लापता होने के बाद उसकी मां ने आशंका जताई है कि शत्रुहन महंत द्वारा उसे फिर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। साथ ही महिला अधिवक्ता और उनके दो सहयोगियों की भूमिका होने की आशंका भी शिकायत में जताई गई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर शत्रुहन महंत, महिला अधिवक्ता अरुणा श्रीवास्तव व अन्य के विरुद्ध धारा 140(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button