छत्तीसगढ़

वोटिंग से कुछ घंटे पहले अमेरिका का ईरान पर हमला, केश्म द्वीप पर 5 धमाके, ईरान ने मार गिराए दो अमेरिकी जासूसी ड्रोन!

वाशिंगटन/तेहरान। अमरिकी राष्ट्रपति के मिडटर्म चुनाव से पहले मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण केश्म द्वीप (Qeshm Island) पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, द्वीप पर एक के बाद एक 5 जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

ईरान का दावा- मार गिराए दो अमेरिकी जासूसी ड्रोन

इस अमेरिकी हमले के तुरंत बाद ईरान के सैन्य बलों ने जवाबी कार्रवाई का दावा किया है। ईरामी मीडिया और सैन्य सूत्रों के अनुसार, उनकी वायु रक्षा प्रणाली (Air Defense System) ने अपने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर रहे दो अमरीकी जासूसी ड्रोनों (American Spy Drones) को पहचान कर उन्हें मार गिराया है।

केश्म द्वीप पर हमले से क्यों बढ़ा तनाव?

फारस की खाड़ी (Persian Gulf) में स्थित केश्म द्वीप सामरिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। यहाँ अमेरिकी सेना द्वारा किए गए 5 धमाकों के बाद से पूरे खाड़ी क्षेत्र (Gulf Region) में युद्ध की स्थिति और गंभीर हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाकों के तुरंत बाद प्रभावित इलाके से धुएं का भारी गुबार उठता देखा गया।

पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट, बड़े संघर्ष की आशंका

इस घटनाक्रम के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्रालय Pentagon और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) दोनों ने अपने-अपने बलों को हाई अलर्ट पर रख दिया है। अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का मानना है कि यदि ईरान ड्रोनों के मलबे और अमेरिकी हमले के सबूत सार्वजनिक करता है, तो दोनों देशों के बीच सीधा सैन्य टकराव और भीषण रूप ले सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button