छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया को लेकर पति-पत्नी में विवाद, महिला ने की आत्महत्या

दुर्ग. । जिले के छावनी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान अंजली साव (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भिलाई क्षेत्र की निवासी थी। बताया गया है कि अंजली इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती थी और नियमित रूप से रील बनाती थी, जिसे लेकर उसका पति असहमति जताता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।

 

बुधवार को जब दंपती के बच्चे ट्यूशन के लिए घर से बाहर गए हुए थे, उसी दौरान अंजली ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 

 

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद आत्महत्या का कारण प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

 

 

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में जिले में आत्महत्या की अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं। कुछ दिन पहले एक ग्राफिक्स डिजाइनर युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर जान दे दी थी।

 

 

वहीं एक अन्य मामले में दो भाइयों के साथ रह रही एक युवती ने भी अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली थी। पुलिस सभी मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button