छत्तीसगढ़

IPL सट्टा रैकेट पर पुलिस की कार्रवाई: कवर्धा से एक आरोपी गिरफ्तार

 

कवर्धा । कबीरधाम पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और सट्टे से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल और अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में की गई।

बस स्टैंड इलाके में दबिश

21 अप्रैल को थाना कवर्धा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने वीरस्तंभ चौक से गवाहों को साथ लेकर बस स्टैंड स्थित राज क्लीनिक में दबिश दी।

मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम नीलकमल अधिकारी (43 वर्ष), निवासी मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल) और वर्तमान में कवर्धा के प्रोफेसर कॉलोनी का रहने वाला बताया।

मोबाइल में चल रहा था सट्टा

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक एंड्रॉइड ओप्पो मोबाइल बरामद हुआ। जांच में पाया गया कि वह अलग-अलग आईडी के जरिए आईपीएल मैचों में हर ओवर पर हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। पुलिस ने मोबाइल से स्क्रीनशॉट लेकर साक्ष्य सुरक्षित किए।

कानूनी कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस की अपील

कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध जुआ और सट्टेबाजी से दूर रहें और ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button