छत्तीसगढ़

गांजा पकड़ने गई पुलिस की गाड़ी चोरी, मोबाइल लोकेशन से चोर धराया

 

अंबिकापुर । अंबिकापुर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां गांजा तस्करी पकड़ने गई पुलिस की गाड़ी ही चोर लेकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए कुछ ही देर में वाहन बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस टीम को सत्तीपारा इलाके में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसी आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस स्टाफ जांच के लिए आसपास फैल गया, लेकिन इसी दौरान हड़बड़ी में बोलेरो वाहन में चाबी लगी रह गई।

 

 

इसी मौके का फायदा उठाकर मुकेश नामदेव नाम का शातिर युवक छत से कूदकर नीचे आया और सीधे पुलिस की बोलेरो लेकर फरार हो गया। जब पुलिसकर्मी वापस लौटे तो गाड़ी गायब देख हड़कंप मच गया।

 

 

मामला तब और गंभीर हो गया जब पता चला कि डीएसपी का मोबाइल फोन भी गाड़ी में ही रह गया है। पुलिस ने तुरंत मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की और उसी आधार पर पीछा करते हुए राम मंदिर के पास से बोलेरो को बरामद कर लिया।

 

 

इसके बाद पुलिस ने आसपास दबिश देकर आरोपी को भी पकड़ लिया। इस अनोखी घटना की पुलिस महकमे में जमकर चर्चा हो रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button