छत्तीसगढ़

सेना अधिकारी बनकर साइबर ठगी, पैथोलॉजी कर्मी के खाते से 38 हजार रुपये उड़ाए

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती निवासी सुमित विश्वकर्मा ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठग ने खुद को सेना का अधिकारी बताकर बातों में उलझाया और भुगतान के नाम पर लिंक भेजकर उनके खाते से 38 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत चंदौली साइबर सेल में दर्ज कराई है, जहां मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

पीड़ित सुमित विश्वकर्मा ने बताया कि वह एक पैथोलॉजी सेंटर में कार्यरत हैं। सोमवार की रात उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को सेना का अधिकारी बताते हुए जांच के लिए सैंपल लेने हेतु बुलाने की बात कही। बातचीत के दौरान उसने कहा कि जांच का भुगतान वह स्वयं नहीं करेगा, बल्कि ऑनलाइन विभागीय खाते से किया जाएगा। इसके लिए उसने एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक करने के लिए कहा।

सुमित ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, कुछ ही देर में उनके बैंक खाते से 38 हजार रुपये कट गए। खाते से पैसे निकलने का मैसेज मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित खातों व मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं साइबर विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ऑनलाइन भुगतान से जुड़ी जानकारी साझा करने से बचें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button