छत्तीसगढ़

रायपुर : गहने लेकर नवविवाहिता हुई गायब, पति ने बताया लूटेरी दुल्हन

रायपुर।  राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. लव मैरिज के दो महीने बाद ही दुल्हन सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार कैश लेकर फरार हो गई. पति का आरोप है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई है. अब पीड़ित परिवार  ने पुलिस में शिकायत को लेकर पहुंचा है. जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है. 6 महीने के रिलेशनशीप के बाद युवती और युवक 20 मार्च को शादी के बंधन में बंधे. सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया गया. लेकिन दो महीने बाद अचानक नवविवाहिता लापता हो गई. जिसके बाद पति गगन साहू ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा. पति गगन साहू ने आरोप है कि उसकी पत्नी अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार नकदी भी ले गई. उसने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी अपने पुराने प्रेमी के साथ भागी है. घटना के बाद से वह लगातार पत्नी की तलाश कर रहा है, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button