छत्तीसगढ़

हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुंदरापारा में थाने के हिस्ट्रीशीटर लेखराम कोठारी की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। खौफनाक हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक लेखराम कोठारी को हाल ही में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल से रिहा होने के बाद रविवार की रात कुंदरापारा में कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button