छत्तीसगढ़

टाटा-गल्फ के नाम पर नकली उत्पादों का कारोबार : कोरबा में पेट्रोल पंप के गोदाम से 192 DEF बकेट जब्त, संचालक गिरफ्तार

कोरबा।  जिले में नामी ऑटोमोबाइल और लुब्रिकेंट कंपनियों के नाम पर नकली उत्पादों का कारोबार चल रहा था। पुलिस और बौद्धिक संपदा संरक्षण संस्था EIPR (India) की संयुक्त टीम ने दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरता स्थित श्रद्धा फ्यूल्स पर छापा मारकर इसका भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान टाटा मोटर्स और गल्फ ऑयल के नाम से पैक नकली उत्पाद बरामद किए गए हैं।पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रद्धा फ्यूल्स का संचालक चैतन्य मनहर टाटा मोटर्स और गल्फ ऑयल जैसी कंपनियों के नाम से जाली उत्पाद बेच रहा है। कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर दीपका थाना के उपनिरीक्षक प्रेमचंद साहू और उपनिरीक्षक ललित कुमार गावड़े के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

गोदाम से 192 DEF बकेट बरामद पेट्रोल पंप के पीछे बने स्टोर रूम की तलाशी के दौरान गोदाम से टाटा मोटर्स के नाम से पैक 20-20 लीटर के 192 सीलबंद DEF बकेट बरामद किए गए। इनकी अनुमानित बाजार कीमत 2.67 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। इसके अलावा गल्फ ऑयल के नाम से पैक अन्य लुब्रिकेंट उत्पाद भी मिले। पुलिस ने सभी संदिग्ध उत्पादों को जब्त कर उनकी वास्तविकता की पुष्टि के लिए जांच शुरू कर दी है। 19 वर्षीय संचालक गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान श्रद्धा फ्यूल्स के संचालक चैतन्य मनहर (19) को गिरफ्तार किया गया। वह ग्राम तिवरता निवासी कुशल मनहर का पुत्र है। पूछताछ में आरोपी ने इस कारोबार के कथित मास्टरमाइंड के रूप में अनूप गोयल का नाम बताया है। पुलिस अब अनूप गोयल की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दीपका थाने में FIR क्रमांक 0356/2026, दिनांक 8 अगस्त 2026 को मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4), 347 और 349, कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 के तहत कार्रवाई की गई है।

नकली DEF से वाहन को हो सकता है नुकसान डीईएफ (Diesel Exhaust Fluid) का इस्तेमाल डीजल वाहनों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए किया जाता है। नकली DEF और लुब्रिकेंट के इस्तेमाल से वाहनों के इंजन और अन्य सिस्टम में गंभीर खराबी आ सकती है। इससे ग्राहकों को आर्थिक नुकसान होने के साथ प्रतिष्ठित कंपनियों की साख भी प्रभावित होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button