छत्तीसगढ़

IED डिफ्यूज करते समय जोरदार धमाका, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

सुकमा– छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एलाड़मड़गु कैंप के पास IED को निष्क्रिय करने के दौरान जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF के 4 जवान घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सर्चिंग के दौरान मिली थी IED

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों की टीम इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को IED मिलने के बाद उसे निष्क्रिय करने की कार्रवाई शुरू की गई। IED डिफ्यूज करते समय अचानक तेज धमाका हो गया, जिसकी चपेट में चार जवान आ गए।

कोंटा CHC में चल रहा इलाज

घायल जवानों को तत्काल कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल जवान CRPF की 50वीं वाहिनी से जुड़े बताए जा रहे हैं। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और आसपास के क्षेत्र में सघन सर्चिंग की जा रही है।

चार जवान हुए घायल

IED ब्लास्ट में घायल जवानों की जानकारी के अनुसार ASI एम.के. तिवारी और ASI अनीश खान को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा और प्रधान आरक्षक कुलदीप राज को सामान्य चोटें बताई गई हैं।

गंभीर घायलों को रेफर करने की तैयारी

गंभीर रूप से घायल जवानों को आवश्यकता के अनुसार उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर करने की तैयारी की जा रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार फिलहाल सभी घायल जवानों की स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने एलाड़मड़गु कैंप के आसपास सतर्कता बढ़ा दी है। इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है और सुरक्षा बल IED की घटना के बाद क्षेत्र की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button