छत्तीसगढ़

रायपुर में बिना लाइसेंस चल रहा था कॉस्मेटिक क्रीम बनाने का कारोबार, FDA की टीम ने मारा छापा; क्रीम और पैकेजिंग सामग्री जब्त

रायपुर, 17 नवम्बर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रतिबंधित पाकिस्तानी गोरी क्रीम की बिक्री का मामला सामने आने के बाद अब बिना लाइसेंस कॉस्मेटिक क्रीम बनाने का कारोबार पकड़ा गया है। फूड एंड ड्रग विभाग (FDA) की टीम ने महावीर नगर स्थित महेंद्र सचदेवा के क्रीम निर्माण ठिकाने पर छापेमार कार्रवाई की। जांच में खुलासा हुआ कि यहां करीब एक साल से क्रीम बनाने का काम किया जा रहा था, जबकि कारोबार के लिए जरूरी लाइसेंस की वैधता समाप्त हो चुकी थी।

राज्य समाचारकार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने मौके से मॉम व्हाइटनिंग क्रीम, ग्लैमरिक्स और क्विंज पर्ल फेस सीरम जब्त किया। इसके साथ ही क्रीम बनाने और उनकी पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की गई है। संचालक महेंद्र सचदेवा ने टीम को बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि उनके लाइसेंस की अवधि समाप्त हो गई है। फिलहाल विभाग ने सामग्री जब्त कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

गोल बाजार में भी जब्त हुई थीं 236 पाकिस्तानी क्रीम

इससे पहले रायपुर के गोल बाजार स्थित ओम ब्यूटी सेंटर में भी ड्रग विभाग की टीम ने छापा मारकर पाकिस्तान में निर्मित प्रतिबंधित क्रीम जब्त की थी। कार्रवाई में कुल 236 क्रीम बरामद हुई थीं, जिनमें 218 गोरी क्रीम और 18 चांदनी क्रीम शामिल थीं। जब्त उत्पादों की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये बताई गई थी।

प्रतिबंध के बावजूद 300 से 550 रुपये में हो रही थी बिक्री

केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तानी उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद बाजार में इन क्रीमों की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया था। दुकानदार ग्राहकों को चेहरा गोरा करने का दावा करते हुए इन्हें 300 से 550 रुपये तक में बेच रहे थे। पड़ताल के दौरान एक दुकानदार ने ऑनलाइन कीमत 800 रुपये बताते हुए क्रीम 300 रुपये में देने की बात कही थी।

क्रीम में पारे की मौजूदगी से स्वास्थ्य को खतरा

प्रतिबंधित गोरी क्रीम में मरकरी यानी पारा खतरनाक मात्रा में होने की चेतावनी दी गई है। इसके इस्तेमाल से किडनी और नर्वस सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में इन उत्पादों की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई

फिलहाल खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित पाकिस्तानी क्रीम बाजार तक कैसे पहुंची और इसकी सप्लाई किन माध्यमों से की जा रही थी। वहीं, बिना वैध लाइसेंस क्रीम निर्माण के मामले में भी विभाग की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button