छत्तीसगढ़

एक जरूरतमंद की भोजन सेवा”,एक थाली का सहयोग आप भी करें

कोरबा। छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित अपना घर सेवा आश्रम की ओर से विशाल भंडारा एवं भोजन सेवा का पुण्य कार्य “एक जरूरतमंद की भोजन सेवा” शुरू की गई है। मात्र 51 रुपए के सहयोग से एक थाली भोजन सेवा में अपना योगदान देकर पुण्य के भागी बन सकते हैं। छोटा सा सहयोग किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।


संस्था का उद्देश्य है कि जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाया जाए और उनके चेहरों पर मुस्कान लाई जाए। सेवाभावियों का छोटा-सा आर्थिक सहयोग किसी जरूरतमंद के लिए बड़ी मदद बन सकता है। इस पुनीत कार्य में सहभागी बनकर सेवा, सहयोग एवं मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं क्योंकि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं और भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।


अपना घर सेवा आश्रम की इस पहल में सहयोग कर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button