छत्तीसगढ़

छग में विधायक नाचे चीलम-तम्बाकू को डब्बा….गीत पर,कांग्रेस ने आड़े हाथ लिया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य के बेमेतरा जिले में साजा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ईश्वर साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में विधायक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान डांस करती युवतियों के साथ नृत्य करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम नगर पंचायत मारो में आयोजित भूमिपूजन समारोह के बाद हुआ।


जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर की शाम मारो नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-3 में डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मंगल भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

सरकारी कार्यक्रम के समापन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान मंच पर कलाकार युवतियां प्रस्तुति दे रही थीं। वीडियो में एक युवती विधायक ईश्वर साहू का हाथ पकड़कर उन्हें मंच पर ले जाती दिखाई देती है। इसके बाद विधायक कुछ देर मंच पर खड़े रहने के बाद युवतियों के साथ नृत्य करते नजर आते हैं। इसी कार्यक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


कांग्रेस ने साधा निशाना


वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा विधायक पर निशाना साधा है। कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए प्रदेश की विभिन्न समस्याओं का उल्लेख किया गया। पोस्ट में महंगाई, गरीबों को चना-गुड़ नहीं मिलने, बेरोजगारी, बिजली की बढ़ती कीमत और पटवारियों की हड़ताल जैसे मुद्दों का हवाला देते हुए विधायक की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाया गया।
कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि जनता अपनी समस्याओं को लेकर परेशान है, जबकि विधायक को ‘चिलम और तंबाकू के डिब्बे’ से ही मतलब है।


हालांकि, वायरल वीडियो और कांग्रेस के आरोपों को लेकर विधायक ईश्वर साहू की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। भाजपा संगठन की ओर से भी इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button