चंदौली: सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर घर में घुसकर मारपीट और लूट का एक आरोपी गिरफ्तार

चंदौली। मुगलसराय क्षेत्र में समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के घर में घुसकर मारपीट और लूट की घटना का एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना 28 मई 2026 को दोपहर में हुई। भूमि विवाद और पुराने मनमुटाव को लेकर अमित कुमार यादव समेत अन्य आरोपियों ने गार्गी पटेल के घर में जबरन घुसकर लाठी-डंडे और रॉड से उन पर हमला बोल दिया। मारपीट इतनी भीषण थी कि गार्गी पटेल गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के दौरान अफरा-तफरी मचाकर आरोपियों ने उनके सोने के आभूषण भी छीन लिए।
पीड़िता गार्गी पटेल ने मुगलसराय थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर 29 मई को मुकदमा नंबर 260/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने धारा 333, 115(2), 351(2) और 309(4) बीएनएस के तहत 5 लोगों को नामजद किया था।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुगलसराय पुलिस टीम ने लगातार दबिश दी। 29 मई की रात करीब 10:30 बजे फायर स्टेशन मुगलसराय के समीप से मुख्य आरोपी को सुजाबाद पड़ाव थाना रामनगर, वाराणसी) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कॉन्स्टेबल रजनीश राय और रजनीश गोस्वामी की टीम शामिल रही। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।



