छत्तीसगढ़

भाई की मौत का राज बताने के नाम पर 40 लाख की ठगी, रायपुर का कथित तांत्रिक फरार

रायपुर ।  राजधानी रायपुर में एक कथित तांत्रिक पर करीब 40 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। गाजियाबाद निवासी डॉक्टर त्रृषभ चौबे ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी तांत्रिक फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, डॉक्टर त्रृषभ चौबे के भाई की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। भाई की मौत के पीछे का कारण और उससे जुड़े रहस्य का पता लगाने के लिए उन्होंने रायपुर के कथित तांत्रिक बाबा नरेंद्र नयन शास्त्री से संपर्क किया।

आरोप है कि तांत्रिक ने मौत का राज बताने और विशेष अनुष्ठान कराने का झांसा देकर डॉक्टर से नगदी, अन्य रकम और एक XUV वाहन समेत करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति ले ली। इसके बाद न तो कोई जानकारी दी गई और न ही तांत्रिक ने संपर्क किया।

खुद के साथ ठगी होने का एहसास होने पर पीड़ित ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी तांत्रिक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button