छत्तीसगढ़

मंडल अध्यक्ष बताकर दो भाइयों ने मचाया उत्पात, चखना दुकान में मारपीट के बाद पुलिस से भी की बदसलूकी, जेल भेजे गए

कोरबा। जिले के मुड़पार स्थित कुआंभठा शराब दुकान परिसर में सोमवार को शराब के नशे में धुत दो सगे भाइयों ने जमकर उत्पात मचाया। चखना दुकान पर भुगतान को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दोनों ने दुकानदारों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया तथा मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी अभद्रता की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई शराब दुकान परिसर स्थित चखना सेंटर पहुंचे थे। चखना खाने के बाद दुकानदार द्वारा पैसे मांगे जाने पर उन्होंने भुगतान करने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान एक युवक स्वयं को किसी राजनीतिक दल का मंडल अध्यक्ष बताते हुए दुकानदारों पर रौब झाड़ने लगा और धमकियां देने लगा।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर उसने अपने भाई को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर दुकानदारों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया, जिससे शराब दुकान परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।

इसके बाद दोनों युवक मुड़पार बाईपास मार्ग होते हुए गुरुघासीदास चौक पहुंचे, जहां बीच सड़क पर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने पुलिसकर्मियों से भी अभद्र व्यवहार किया और खुद को प्रभावशाली नेता बताते हुए बहस करने लगे। इस दौरान हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जबकि शराब दुकान में हुई मारपीट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों विक्की और विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां जमानत नहीं मिलने पर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button