छत्तीसगढ़

कुएं में मिली 20 वर्षीय युवक की तैरती लाश हादसा या आत्महत्या ?

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के जूनाशहर स्थित वार्ड क्रमांक 15 में कुएं के अंदर युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय जगदीश पोर्ते के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हरेली की रात जगदीश नशे की हालत में घर से बाहर निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों और आसपास के लोगों द्वारा तलाश किए जाने के दौरान कुएं में उसकी तैरती हुई लाश दिखाई दी, जिसके बाद घटना की सूचना रतनपुर थाने को दी गई। 

मौके पर पहुंची टीम ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। शुरुआती तौर पर हादसे या आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना को लेकर रतनपुर थाना पुलिस जांच में जुटी है और मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button