लकड़ी फोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

बिलासपुर– न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अटल आवास के डी ब्लॉक में आग तापने के लिए लकड़ी फोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें मयंक ध्रुव की जान चली गई। वहीं दूसरे पक्ष के गोपाल समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
आग तापने के लिए लकड़ी फोड़ने पर शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना की शुरुआत लकड़ी फोड़ने को लेकर हुई थी। आग तापने की तैयारी के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। शुरुआत में हुई कहासुनी देखते ही देखते बढ़ गई और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और दोनों ओर से एक-दूसरे पर हमला किया गया।
मारपीट में एक की मौत, दो युवक अस्पताल में भर्ती
हिंसक झड़प के दौरान मयंक ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के गोपाल सहित दो युवकों को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।
सरकंडा पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल विवाद की पूरी वजह, मारपीट में शामिल लोगों और प्रत्येक की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।


