छत्तीसगढ़

पश्चिम बस्तर डिवीजन से संगठन छोड़कर भागे 2 कैडर शामिल:बीजापुर में 8-8 लाख के इनामी समेत 6 नक्सलियों का सरेंडर, इनमें 4 ओडिशा में थे

बीजापुर- बीजापुर में 35 लाख रुपए के इनामी 6 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें ओडिशा में सक्रिय 4 और पश्चिम बस्तर डिवीजन से संगठन छोड़कर भागे 2 कैडर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा बलों के लगातार अभियान, माओवादी संगठन के कमजोर होने और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन्होंने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

आत्मसमर्पण करने वालों में रानी सोढ़ी उर्फ संध्या, पांडो पोड़ियम उर्फ सस्मिता, सुक्कू कुड़ियम उर्फ संतोष और कोसा माड़वी उर्फ सतीश पीपीसीएम रैंक के कैडर हैं। वहीं, देवे मड़कम उर्फ जन्नी और लालू ताती पीएम रैंक के कैडर हैं।

इनमें चार पर 8-8 लाख, एक पर 2 लाख और एक पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण कराने में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) बीजापुर, सीआरपीएफ की 170वीं बटालियन और बीजापुर पुलिस की अहम भूमिका रही। सभी कैडरों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी सुविधाएं दी जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button