छत्तीसगढ़

मानदेय शिक्षकों पर रोजी-रोटी का संकट, मांगी कार्यकाल में वृद्धि

कोरबा। मानदेय पर काम करते आ रहे शिक्षकों को जारी शिक्षा सत्र के बीच में बेरोजगार करने से उनमे आजीविका का संकट सता रहा है। इन्होंने जनदर्शन में कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे आग्रह पत्र में कहा है कि व्याख्याता पदोन्नति एवं स्थानांतरण प्रक्रिया से मानदेय शिक्षकों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। विदित हो कि हमने पूर्ण सत्य निष्ठा ईमानदारी से स्कूलों में अल्प मानदेय में शत-प्रतिशत सेवा कार्य किया है लेकिन हमें शिक्षा सत्र के बीच में ही पद से मुक्त किया जा रहा है जो की पूर्णता अनैतिक है। हम बीच शिक्षा सत्र में बेरोजगार हो रहे हैं जिससे हमारे आजीविका की समस्या उत्पन्न हो चुकी है। हमारी मांगे निम्नानुसार है:-

  1. जिन मानदेय शिक्षकों के स्थान पर नियमित शिक्षक पदभार ग्रहण कर चुके हैं या कर रहे हैं, उन्हें पुनः 26-2027 तक उक्त शाला में ही कार्य करने का अवसर प्रदान करें।
  2. मानदेय शिक्षक भर्ती नियम- 5 जिसमें नियमित शिक्षक आने पर पद समाप्त हो जाएगा, को विलोपित कर वर्तमान शिक्षा सत्र अप्रैल 26-2027 तक करने की कृपा करें।
    अधिकारीद्वय से निवेदन किया गया है कि पूर्व शिक्षा सत्र की भांति इस वर्ष भी मानदेय शिक्षकों के कार्यकाल में पूर्ण शिक्षा सत्र तक वृद्धि करने की कृपा करें। आवेदन के साथ पिछले सत्र का आदेशित पत्र संलग्न किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button