छत्तीसगढ़

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना थाना परिसर के ऊपरी फ्लोर स्थित ऑफिस बैरक की बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर में ही आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरक्षक के आत्महत्या करने के पीछे की वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का वास्तविक खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर विभागीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button