आंगन में कपड़े सुखा रही महिला की करंट लगने से मौत

धमतरी। जिले से दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के आंगन में कपड़े सुखा रही महिला की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में सनसनी और मातम का माहौल है। यह घटना अधारी नवागांव की है। जानकारी के मुताबिक, अधारी नवागांव निवासी संगीता साहू सोमवार की सुबह नहाने के बाद अपने घर के आंगन में कपड़ा सुखाने गई थी। जिस जगह पर कपड़े सुखाने की रस्सी बांधी गई थी उसी के ठीक बगल से बिजली का तार गुजरा हुआ था।